बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2025, सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

उर्वशी

- वरिष्ठ संपादक

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी के कुल 935 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in या bpsc.bih.onine.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती बिहार के अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड और आरक्षण से जुड़ी जानकारी स्पष्ट कर दी है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

श्रेणी विवरण
भर्ती संगठन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद का नाम सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी
कुल पदों की संख्या 935
आवेदन प्रारंभ तिथि 27 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025
वेतनमान पे-लेवल 5, मूल वेतन ₹29,200/- (अन्य भत्तों सहित)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (साक्षात्कार नहीं होगा)
आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in / bpsc.bih.onine.gov.in

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार का भारत सरकार या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष जबकि महिला एवं आरक्षित वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है। दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित, सरकारी सेवक और पूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। इसमें किसी भी प्रकार का साक्षात्कार शामिल नहीं है। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे।

प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। सामान्य भाषा विषय में हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाग होंगे। दोनों में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी इस न्यूनतम योग्यता को पूरा नहीं करता है तो उसकी कॉपी का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय अवधि
सामान्य भाषा (अंग्रेज़ी 30 अंक + हिन्दी 70 अंक) 100 100 (Qualifying) 2 घंटे
सामान्य अध्ययन 100 100 2 घंटे
सामान्य योग्यता 100 100 2 घंटे

आवेदन शुल्क

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के आदेशानुसार प्रत्येक उम्मीदवार को ₹100 परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। इसके अलावा बैंक द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क भी उम्मीदवार को ही वहन करना होगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में आधार संख्या अंकित नहीं होगी, उन्हें ₹200 का बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. सबसे पहले One Time Registration (OTR) करना होगा।
  3. पंजीकरण के लिए नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  4. पंजीकरण पूर्ण होने पर उम्मीदवार को लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  5. आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही-सही भरना होगा।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  8. सभी जानकारी की जाँच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करना होगा।
  9. आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति सुरक्षित रखनी होगी।

महत्वपूर्ण लिंक

चर्चा में शामिल हों