झारखण्ड होमगार्ड भर्ती 2025 में ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणियों में पदों की घोषणा, जानें प्रखंडवार रिक्तियों की जानकारी

उर्वशी

- वरिष्ठ संपादक

झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard Department, Jharkhand) ने राज्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होमगार्ड पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो समाज सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ना चाहते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार केवल JAP IT Ranchi पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में ऑफ़लाइन या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क ₹200/- है और इसका भुगतान केवल पोर्टल पर उपलब्ध Payment Link/ID के जरिए करना होगा।

झारखण्ड होमगार्ड भर्ती 2025

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी
पद का नाम होमगार्ड
आवेदन प्रारंभ तिथि 24 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवम्बर 2025
आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन (JAP IT Ranchi पोर्टल से)
आवेदन शुल्क ₹200/- (ऑनलाइन माध्यम से भुगतान)
आयु सीमा न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण के लिए 7वीं पास, शहरी के लिए 10वीं पास
चयन प्रक्रिया शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा (शहरी पदों हेतु)
आधिकारिक पोर्टल jharkhand.gov.in या JAP IT Ranchi लिंक

रिक्तियों का विवरण

ग्रामीण होमगार्ड रिक्तियाँ

क्रमांक प्रखंड का नाम स्वीकृत बल प्रभावी बल रिक्त पद (पुरुष) रिक्त पद (महिला) कुल रिक्त पद
1 सिमडेगा 110 75 17 17 34
2 कोलेबिरा 110 83 13 13 26
3 बानो 110 93 08 08 16
4 जलडेगा 110 90 09 10 19
5 ठेठईटांगर 110 99 05 05 10
6 बोलबा 110 68 20 21 41
7 कुरडेग 110 74 17 18 35
8 केरसई 110 26 41 42 83
9 पाकरटांड़ 110 07 51 51 102
10 बांसजोर 110 08 50 51 101

शहरी होमगार्ड रिक्तियाँ

प्रखंड का नाम स्वीकृत बल प्रभावी बल रिक्त पद (पुरुष) रिक्त पद (महिला) कुल रिक्त पद
सदर शहरी 43 22 21 43

विशेष प्रावधान:

  • ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणियों में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • महिलाओं के लिए निर्धारित पदों में 5% पद तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • यदि इन वर्गों की महिलाएं उपलब्ध नहीं होंगी तो ये 5% पद अन्य महिलाओं के लिए जोड़ दिए जाएंगे।
  • शहरी होमगार्ड रिक्तियों में 50% पद तकनीकी दक्ष उम्मीदवारों के लिए होंगे। यदि तकनीकी दक्ष उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हुए तो पद गैर-तकनीकी से भरे जाएंगे।

झारखण्ड होमगार्ड भर्ती 2025 – पात्रता मानदंड

श्रेणी विवरण
निवास – ग्रामीण होमगार्ड: उम्मीदवार सिमडेगा जिले के संबंधित प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए। – शहरी होमगार्ड: उम्मीदवार सिमडेगा जिले के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। – ऑनलाइन आवेदन के समय निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा – न्यूनतम आयु: 19 वर्ष – अधिकतम आयु: 40 वर्ष – पात्र जन्म तिथि: 01.01.1985 से 31.12.2005 के बीच
शैक्षिक योग्यता – ग्रामीण होमगार्ड: न्यूनतम 7वीं पास – शहरी होमगार्ड: न्यूनतम 10वीं पास
शारीरिक मापदंड – पुरुष (सामान्य/ओबीसी/बीसी): लंबाई 162 सेमी, सीना 79 सेमी – पुरुष (अनुसूचित जाति/जनजाति): लंबाई 157 सेमी, सीना 76 सेमी – महिला (सभी वर्ग): लंबाई 148 सेमी
तकनीकी योग्यता – केवल शहरी तकनीकी होमगार्ड पदों के लिए आवश्यक। – उम्मीदवारों को किसी तकनीकी क्षेत्र जैसे चालक, नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, बढ़ई, मिस्त्री, दर्जी, इलेक्ट्रीशियन, खेती आदि में दक्ष होना चाहिए। – तकनीकी दक्षता प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। इसमें 1 मील की दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल होंगे। प्रत्येक गतिविधि में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। यह परीक्षा अनिवार्य होगी और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन करना है।

ग्रामीण एवं गैर-तकनीकी शहरी होमगार्ड (पुरुष व महिला) – PET मानदंड

परीक्षा पुरुष उम्मीदवार अंक महिला उम्मीदवार अंक
दौड़ (1 मील) 5 मिनट या पहले 20 8 मिनट या पहले 20
5-6 मिनट 10 8-10 मिनट 10
6 मिनट से अधिक अयोग्य 10 मिनट से अधिक अयोग्य
ऊँची कूद न्यूनतम 4 फीट 5 न्यूनतम 3 फीट 5
4′-4’3″ 6 3′-3’3″ 6
4’3″-4’6″ 7 3’3″-3’6″ 7
4’6″-4’9″ 8 3’6″-3’9″ 8
4’9″-5′ 9 3’9″-4′ 9
5′ से अधिक 10 4′ से अधिक 10
लम्बी कूद न्यूनतम 12 फीट 5 न्यूनतम 9 फीट 5
12′-13′ 6 9′-10′ 6
13′-14′ 7 10′-11′ 7
14′-15′ 8 11′-12′ 8
15′-16′ 9 12′-13′ 9
16′ से अधिक 10 13′ से अधिक 10
शॉट पुट 16 पाउंड – न्यूनतम 16 फीट पात्र 10 पाउंड – न्यूनतम 10 फीट पात्र

शहरी तकनीकी होमगार्ड (पुरुष व महिला) – PET मानदंड

परीक्षा पुरुष उम्मीदवार अंक महिला उम्मीदवार अंक
दौड़ (1 मील) 6 मिनट या पहले 20 8 मिनट या पहले 20
6-8 मिनट 10 8-12 मिनट 10
8 मिनट से अधिक अयोग्य 12 मिनट से अधिक अयोग्य
ऊँची कूद न्यूनतम 3.5 फीट 5 न्यूनतम 2.5 फीट 5
4 फीट और अधिक 10 3 फीट और अधिक 10
लम्बी कूद न्यूनतम 9 फीट 5 न्यूनतम 6 फीट 5
10 फीट और अधिक 10 7 फीट और अधिक 10
13 फीट और अधिक 10
शॉट पुट 16 पाउंड – न्यूनतम 12 फीट पात्र 10 पाउंड – न्यूनतम 8 फीट पात्र

हिन्दी लेखन परीक्षा

शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 7वीं कक्षा के स्तर की होगी, जबकि शहरी होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए यह 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। यह परीक्षा केवल क्वालिफाईंग प्रकृति की होगी। इसमें कुल 100 अंक होंगे और न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। यह परीक्षा उम्मीदवारों की लेखन क्षमता और भाषा ज्ञान की जाँच करेगी।

तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी तकनीकी पदों के लिए)

जो उम्मीदवार शारीरिक और हिन्दी लेखन परीक्षा में सफल होंगे और शहरी तकनीकी पदों के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें तकनीकी दक्षता परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी और कार्यकुशलता का परीक्षण किया जाएगा। इसमें भी कुल 100 अंक होंगे और न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा भी क्वालिफाईंग प्रकृति की होगी।

अंतिम चयन और प्रशिक्षण

सभी परीक्षाओं की समाप्ति के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस सूची के आधार पर चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण और पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। केवल योग्य और सत्यापन में सही पाए गए उम्मीदवारों को ही चयनित माना जाएगा। चयन के बाद सभी अभ्यर्थियों को झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें आधिकारिक रूप से होमगार्ड के रूप में नामांकन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. JAP IT Ranchi पोर्टल पर जाएँ।
  2. “झारखण्ड होमगार्ड भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  4. ₹200/- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक जल्द ही उपलब्ध होगा

चर्चा में शामिल हों