उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। यह परीक्षा प्रदेश के युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। आयोग ने विज्ञापन संख्या ए-1/ई-1/2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है और एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध कराए दिए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
विषय-सूची
UPPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संगठन | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
परीक्षा का नाम | सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रीलिम्स) एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2025 |
विज्ञापन संख्या | ए-1/ई-1/2025 |
परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) |
परीक्षा शिफ्ट | प्रथम पाली: 09:30 AM – 11:30 AM, द्वितीय पाली: 02:30 PM – 04:30 PM |
परीक्षा केंद्र | उत्तर प्रदेश के 75 जिले |
एडमिट कार्ड जारी | आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in |
चयन प्रक्रिया
UPPSC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims) होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाए जाएंगे। इसके बाद अंतिम चरण साक्षात्कार (Interview) होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद आयोग मेरिट सूची जारी करेगा और उसी के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन होगा।
परीक्षा शेड्यूल
UPPSC की प्रारम्भिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए।
आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा।
एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी
एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और ओटीआर नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय जैसी आवश्यक जानकारियाँ दर्ज होंगी।
परीक्षा दिवस पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी लेकर जाना होगा। आयोग ने यह भी कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर गलत जानकारी या त्रुटि छपी हो तो वह तुरंत आयोग से संपर्क करे ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
UPPSC एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और ओटीआर नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी साथ रखना अनिवार्य है।